फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indecent behavior with the police and identification of road blockers

Bijnor News: पुलिस से अभद्र व्यवहार और सड़क जाम करने वालों की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the police and identification of road blockers
स्योहारा (बिजनौर)। होली के जुलूस के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने व मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर एक घंटा सड़क जाम कर पुलिस विरोधी नारे लगाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो सकता है। पुलिस नगर में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त करने में लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के दिन होली के जुलूस के दौरान जुमेरात के बाजार स्थित माहिगीरान मस्जिद के पास कुछ हुरियारे आपस में भिड़ गए थे। पुलिस ने हुरियारों का बीच बचाव करा कर किसी तरह मामला शांत कराया। हुरियारों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया और नारेबाजी करते हुए मुरादाबाद हरिद्वार मुख्य मार्ग पर गाड़ियों को रोक कर एक घंटा जाम लगा दिया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एक घंटा बाद एएसपी इंदु सिद्धार्थ व प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी व नगर के गणमान्य लोगो के समझाने पर हुरियारों ने रंग का जुलूस आगे बढ़ाया था। चर्चा है कि रंग के जुलूस के दौरान पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने व जाम लगाने वालों हुरियारों के विरुद्ध कार्यवाही की रुपरेखा तैयार की जा रही है। पुलिस उपद्रव मचाने वाले सभी आरोपियों की शिनाख्त के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली में रंग के जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस कर्मियों से कुछ उपद्रवियों ने अभद्र व्यवहार व गाली गलौज और अभद्र व्यवहार किया था। ऐसे उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। अधिकारियों के आदेश पर ऐसे सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। - इंदु सिद्धार्थ, एएसपी / सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed