फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Indecency with team lost connection

कनेक्शन काटने गई टीम से अभद्रता

Sat, 12 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indecency with team lost connection
कनेक्शन काटने गई टीम से अभद्रता
विज्ञापन

बढ़ापुर। बढ़ापुर उपकेंद्र के विद्युत अवर अभियंता ने मोहल्ला भजड़ावाला के मोबाइल फोन विक्रेता व उसके एक साथी पर विद्युत टीम के साथ अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जेई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बढ़ापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि वह विद्युत टीम के विवेक विश्वकर्मा, कमल सैनी, संविदा कर्मी इकबाल, राजपाल सिंह, गुरजीत सिंह व सर्वजीत सिंह के साथ मोहल्ला भजड़ावाला में विद्युत बिल बकाया पर संयोजन व विच्छेदन और राजस्व वसूली का कार्य कर रहा थे। आरोप है कि जब टीम मोहल्ले के विद्युत के 12313 रुपये के बकाएदार उपभोक्ता अब्दुल वाजिद का कनेक्शन विच्छेदन करने पहुंची तो वाजिद के पुत्र इसराईल अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर विद्युत निगम की टीम के साथ बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी देते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस मामले में सुनील ने मोबाइल फोन विक्रेता इसराइल और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोपी इसराईल के पिता कारी अब्दुल वाजिद का कहना है कि विद्युत कर्मी जब उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेदित करने विद्युत पोल पर चढ़ा तो उनके पुत्र इसराईल ने जेई सुनील कुमार से उनको विद्युत बिल नहीं मिलने और बकाया धनराशि मौके पर ही जमा करने व विद्युत कनेक्शन विच्छेदित नहीं करने का आग्रह किया। जिस पर जेई आग बबूला हो गए। अब्दुल वाजिद का यह भी कहना है कि इसके कुछ देर बाद ही उसने विद्युत बिल की बकाया धनराशि विद्युत उपकेंद्र जाकर जमा कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed