{"_id":"6339d5f40adee93a0d3b7dc4","slug":"indecency-with-farmers-who-reached-the-market-with-jaggery-bijnor-news-mrt6079352125","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़ लेकर मंडी पहुंचे किसानों के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़ लेकर मंडी पहुंचे किसानों के साथ अभद्रता
विज्ञापन

चांदपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में कुछ लोगों ने मंडी में गुड़ लेकर आए किसानों के साथ अभद्रता की। मंडी समिति के निरीक्षक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुड़ मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू हो गई है। शासन द्वारा गुड़ क्रेशर व गन्ना कोल्हू के संचालन के लिए दिए गए दिशा निर्देश दिए हैं। जिसके चलते गुड़ क्रेशर संचालकों ने शासन से नियमों के दिशा निर्देश के अनुरूप गुड़ क्रेशर का संचालन नहीं किया है। जबकि क्षेत्र में कुछ कोल्हू संचालकों ने कोल्हू का संचालन शुरू कर दिया है। किसानों ने नया गुड़ मंडी में लाना शुरू कर दिया है। रविवार को कुछ बाहरी लोगों ने आकर मंडी परिसर में गुड़ लेकर आए किसानों से अभद्रता की। मंडी में गुड़ न लाने का दबाव बनाया। जिस पर गुड़ व्यापारियों, किसानों की आरोपी लोगों से कहासुनी भी हुई। मामला बढ़ता देख मंडी समिति इंस्पेक्टर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी चले गए।