फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased trend towards pulses and oilseed crops

दलहनी और तिलहनी फसलों की ओर बढ़ा रुझान

Tue, 15 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Increased trend towards pulses and oilseed crops
दलहनी और तिलहनी फसलों की ओर बढ़ा रुझान
विज्ञापन

धामपुर। किसानों में इस बार दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई की तरफ ज्यादा रुझान बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार बारिश कम हुई है। नहरों में पानी मांग के बाद भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इसलिए अधिक उत्पादन के लिए अन्य फसलों की तुलना में दलहनी ,तिलहनी फसलों की अधिक बुआई की जा रही है ।
ब्लॉक के कृषि विभाग के बीज गोदाम प्रभारी मनीष कुमार का कहना है कि सरकार की ओर से गोदाम पर मटर, सरसों, मसूर का पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। विभाग की ओर से मटर की उन्नतशील प्रजाति आईपीएफडी प्रजाति का पांच क्विंटल, सरसों का पूसा मस्टड 31, मसूर का एल-4717 प्रजाति का एक क्विंटल बीज उपलब्ध हुआ है। बताया कि दलहनी और तिलहनी की फसलों को कम पानी की जरूरत होती है। कम लागत के बाद भी इनका उत्पादन अन्य फसलों की तुलना में बढ़िया होता है। ब्लॉक में इस बार करीब 80 हेक्टेयर जमीन में दलहनी और तिलहनी खेती करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जरूरत के हिसाब से ही नहरों में छोड़ा जाएगा पानी
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि इस बार कम पानी वाली फसलों की बुवाई करें। विभाग के अधिकारियों की ओर से भी किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस बार पिछले सालों की तुलना में कम बारिश होने पीली बांध और रामगंगा बांध में पानी का संचय कम हो सका है। नहरों में जरूरत होने पर ही पानी को छोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed