{"_id":"6956cb58acfaf5f87a00e2ca","slug":"increased-pressure-on-the-heart-narrowing-of-blood-vessels-bijnor-news-c-27-1-bij1027-168884-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हृदय पर बढ़ा दबाव, सिकुड़ रही खून की नलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हृदय पर बढ़ा दबाव, सिकुड़ रही खून की नलियां
विज्ञापन
बिजनौर। सर्दी बढ़ने पर खून की नलियां सिकुड़ने से हृदय पर भी दबाव बढ़ रहा है। मेडिकल अस्पताल में हार्ट अटैक से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
सर्दी में हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा खतरा है। जो लोग इन समस्याओं से पीड़ित हैं, उनके लिए नियमित दवाई लेना जरूरी है। चिकित्सक डॉ. राजेश डाबरे ने बताया कि सर्दी अधिक होने से खून की नलियां सिकुड़ और मांसपेशियां अकड़ जाती हैं। इससे पर्याप्त मात्रा में खून हृदय तक नहीं पहुंच पाता है। यही वजह है कि हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गर्मियों के दिनों में हर सप्ताह एक से दो मरीज पहुंचते थे लेकिन अब सर्दियों में चार से पांच मरीज तक पहुंचते हैं। मेडिकल अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को मेरठ रेफर किया जा रहा है। वहीं, सांस लेने में परेशानी होने के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। यह भी हार्ट अटैक का एक कारण बन रहा है। ऐसे में मरीजों को नियमित जांच करानी चाहिए।
डॉ. डाबरे ने बताया कि इन दिनों ठंड से बचाव जरूरी है। तला-भुना नहीं खाना चाहिए। धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करें।