फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increased power tariffs should be withdrawn

बढ़ी बिजली दरों को वापस लिया जाए

Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Tue, 09 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
Increased power tariffs should be withdrawn
नजीबाबाद में भाकियू के धरने को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाकियू ने अपनी मांगों का लेकर मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में धरना देकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। धरनास्थल पर हुई पंचायत में निजी नलकूप और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाए गए बिजली के दामों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
नलकूपों के नए कनेक्शनों का सामन जल्द दिलाने, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बरकातपुर शुगर मिल में दलालों पर रोक लगाने, गन्ने की पर्ची का वितरण ठीक प्रकार से करने, गांव दौलतपुर से बालावाली तक जर्जर सड़क को दोबारा से बनवाने आदि की मांग की गई। बताया कि भाकियू का इलाहाबाद में शिविर 15 जनवरी से शुरू हो रहा है, इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने का आह्वान किया गया। यूनियन के राष्ट्रीय संग्रहालय सचिव इनामउल्ला खां के देहांत पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विजय सिंह, रामअवतार सिंह, गजेंद्र सिंह, विकास कुमार, राजेंद्र सिंह, शक्ति कुमार, अंकित कुमार, संदीप त्यागी, धीर सिंह बालियान, सतीश कुमार, रमेश राजपूत, पकंज कुमार, राकेश कुमार छत्रपाल, कामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाकियू (भानु) ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन चांदपुर/स्योहारा। मारुफपुर में मंगलवार को भाकियू भानुु की जिला स्तरीय बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोक लगाने, हीमपुर दीपा-मारुफपुर-पुट्ठा गांव के मार्ग और टूंगरी-हीमपुर दीपा मार्ग पर पड़ी कूड़ियों को हटवाने, साठ वर्ष से ऊपर के किसानों को पांच हजार मासिक पेंशन देने, बढ़ाई गई बिजली दरों को वापस लेने, किसानों का पूर्ण कर्ज माफ करने आदि मांगों का ज्ञापन तहसीलदार चांदपुर को सौंपा गया। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय सहरावत, कुलदीप चिकारा, विरेंद्र सिंह, ओंमकार, सतवीर सिंह, शिवकुमार, यशवीर, पवन चौधरी, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधान सीताराम, संचालन कुलदीप चिकारा ने किया। उधर, स्योहारा में भाकियू के प्रतिनिधि मंडल ने बढ़ी बिजली दरों वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत, गजराम सिंह, प्रेम सिंह, संत कुमार, विरेंद्र सिंह, पोखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला कोतवाली देहात। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बढ़ी विद्युत दरों के विरोध में बीडीओ कार्यालय पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष समरपाल सिंह ने कहा प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन एसएसआई संजय सिंह को सौंपा। इसके बाद किसान एकत्र होकर बीडीओ कार्यालय पहुंचे और वहां तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। एडीओ, लिपिक अरुण कुमार को धरने पर अपने बीच बैठाया। सूचना पर एसडीएम इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान सुरपाल सिंह, बलजीत सिंह, वीर सिंह, सकूर, नितिन सिरोही, अब्दुल गफ्फार, कामेश्वर त्यागी, देवेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, डॉ. धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बढ़ी विद्युत दरों पर नाराजगी जताई नजीबाबाद । भाकियू की मासिक पंचायत में किसानों ने बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित अनेक मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया।
तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह की उपस्थिति और ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। किसानों ने ग्रामीण क्षेत्र और नलकूप की बढ़ी विद्युत दरों पर रोष व्यक्त किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट किसान हित में तत्काल लागू करने, गेहूूं सिंचाई के लिए दिन में बिजली दिए जाने सहित कई मांगें शामिल हैं। किसानों की ओर से तहसीलदार सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक सचिव अवनीश कुमार के संचालन में आयोजित किसान पंचायत में किसानों ने इलाहाबाद में 16 जनवरी 2018 से आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। किसानों ने प्रशासन से चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने, मालन नदी टीले से कछियाना तक नदी के दोनों ओर तटबंध बनाने सहित किसान हित की कई मांगें प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया। किसान पंचायत में जुझारू किसान नेता इनामुल्ला खां के निधन को किसानों ने यूनियन की बड़ी क्षति बताते हुए मौन श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर होशियार सिंह, विनोद परमार, गजेंद्र सिंह, रंधावा सिंह, अजय कुमार, नरदेव सिंह, सरदार इकबाल सिंह, शेरसिंह, दिनेश, पवन कुमार, बेगराज, विकास, हुकम सिंह, रुकन सिंह, लक्ष्मी, अजेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed