{"_id":"6898e33edca8c90e32012597","slug":"incharge-of-adarsh-nagar-police-post-and-constable-present-in-line-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-157222-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आदर्श नगर पुलिस चौकी के प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आदर्श नगर पुलिस चौकी के प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पिछले काफी समय से विवादों में घिरे नजीबाबाद की आदर्श नगर पुलिस चौकी के प्रभारी और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने यह कदम दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद उठाया।
रविवार को एसपी अभिषेक झा ने चौकी इंचार्ज अन्नू कुमार और सिपाही अशोक को लाइन हाजिर कर दिया। इन दोनों के बीच बातचीत की ऑडियो रविवार को वायरल हुई। इसमें अप्रत्यक्ष रूप से दोनों के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर बात चल रही है। बता दें कि पिछले दिनों नजीबाबाद के कुछ लोगों ने कांवड़ मार्ग पर मिट्टी से भरे हुए वाहन निकलवाने की शिकायत की थी। ये लोग अब फिर से एसपी से मुलाकात करने पहुंचे थे। हालांकि उक्त मामले में जांच चल रही है, मगर अब सिपाही और दरोगा के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ तो एसपी ने बिना देरी किए दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मी ही एक-दूसरे की कमियों को उजागर करने में लगे हैं।