{"_id":"655501252fc7e4e2d0033718","slug":"inauguration-of-crushing-season-of-farmers-cooperative-sugar-mill-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-4909-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का पेराई सत्र हवन-पूजन के साथ शुरू हुआ। डीएम अंकित अग्रवाल ने किसानों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डीएम अंकित कुमार, एसडीएम संजय कुमार, प्रधान प्रबंधक सुखवीर सिंह, सीसीओ डॉ. एसएस ढाका ने संयुक्त रूप से चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। डीएम ने पहले गन्ना तौल के लिए आए बैलगाड़ी चालक बिजौरी निवासी बहाल सिंह, टिपलर चालक पुरनपुरगढ़ी निवासी राजवीर सिंह और ट्रॉली चालक लुकादड़ी निवासी किसान संजीव कुमार को सम्मानित किया।
इससे पूर्व पंडित जितेंद्र डबराल ने हवन कराया। हवन में प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त चीनी मिल प्रबंधन समिति के वाइस चेयरमैन धीरेंद्र सिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन लोकेंद्र सिंह, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह, बेगराज सिंह, समरपाल सिंह, हरेंद्र सिंह ने हवन में आहुतियां दीं।
पेराई सत्र के उद्घाटन अवसर पर चीनी मिल के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार, वीके सेठी, नीरज पांडेय, विवेक यादव, अजीत यादव, महिपाल सिंह, अजीत यादव, जफर जैदी, पूर्व प्रधान सरदार इकबाल सिंह सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।