{"_id":"61e86d195d4c9e54115c5bac","slug":"in-the-state-of-intoxication-the-girls-created-a-ruckus-in-the-kotwali-bijnor-news-mrt5740135135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की हालत में युवतियों ने कोतवाली में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की हालत में युवतियों ने कोतवाली में किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
नशे की हालत में युवतियों ने कोतवाली में किया हंगामा
धामपुर (बिजनौर)। शराब के नशे में दो युवतियों ने थाने में हंगामा किया। इससे पहले उन्होंने एक पार्टी में हंगामा कर रखा था। शिकायत के बाद पुलिस थाने लेकर पहुंची थी। रात में ही परिजनों को थाने में बुलाकर दोनों युवतियों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया।
बताया जा रहा है कि धामपुर में मंगलवार रात एक स्थान पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसी में दोनों युवती आई थी। पार्टी के बाद दोनों काफी देर तक नशे में हंगामा करने लगी। कुछ लोगों ने सूचना दी तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस उन्हें थाने लाई तो यहां भी उन्होंने हंगामा किया। वह पुलिस को भी भला-बुरा कहती रहीं।
कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि दोनों युवितयां नशे में थीं। उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया गया। किसी तरह उनके घर का पता लेकर परिजनों को अवगत कराया गया। रात में ही परिजनों को थाने में बुलाकर दोनों युवतियों को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। युवतियाें को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उनका मेडिकल नहीं कराया गया।