{"_id":"5f47ff428ebc3e3cf67f7383","slug":"in-the-delegate-election-the-party-made-non-bjp-candidates-bijnor-news-mrt498345257","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरो पर करम अपनों पर सितम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरो पर करम अपनों पर सितम
विज्ञापन
डेलीगेट के चुनाव में पार्टी ने गैर भाजपाइयों को बनाया प्रत्याशी
बिजनौर। भूमि विकास बैंक के डेलीगेट के चुनाव में जिले में भाजपा ने पार्टी के लोगों को नजरअंदाज करके सपा-बसपा से जुड़े नेताओं को प्रत्याशी बना दिया। गुपचुप तरीके से प्रत्याशियों की सूची भाजपा हाईकमान को भेज दी गई। प्रत्याशी को कब भाजपा की सदस्या दिलाई गई, यह किसी को नहीं पता। इस पूरे खेल से पार्टी के संगठन पर उंगली उठ रही है। पार्टी के कई नेता इस बात से नाराज हैं।
बुधवार को भूमि विकास बैंक के डेलीगेट के चुनाव के लिए नामांकन में भाजपा की ओर से उतारे प्रत्याशियों को देखकर भाजपा के नेता हैरान रह गए। भाजपा ने बिजनौर से सुभाष उर्फ बबलू की पत्नी अर्चना सिंह, नूरपुर से लोकेंद्र सिंह, चांदपुर से संदीप कुमार, धामपुर से महेंद्र धनौरिया, अफजलगढ़ से हेमपाल सिंह, नगीना से कृपाल सिंह व नजीबाबाद से रणवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सुभाष उर्फ बबलू सपा के पुराने वफादार रहे हैं। सपा के पूर्व सांसद यशवीर सिंह के वे बेहद करीबी रहे। सपा विधायक रुचिवीरा के पास भी उनका आना-जाना था। सुभाष कब भाजपाई हो गए, उनकी पत्नी अर्चना सिह को कब पार्टी की सदस्यता दिलाई गई ? यह भाजपा नेताओं को भी पता नही चला। नामांकन के दौरान जब अर्चना सिंह के साथ भाजपा के नेता देखे गए तो सब भौचक्के रहे गए। सूत्रों के मुताबिक अर्चना सिंह को भाजपा के कुछ नेताओं का आशीर्वाद मिलने के बाद प्रत्याशी बनाया गया।
चांदपुर से प्रत्याशी संदीप कुमार पुराने बसपाई हैं। चार बार से वे बसपा के टिकट पर डेलीगेट बनते आ रहे हैं। बसपा के पूर्व विधायक रहे इकबाल ठेकेदार से उनकी नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। संदीप सिंह को प्रत्याशी बनाने से नाराज चांदपुर की भाजपा विधायक कमलेश सैनी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
नगीना से प्रत्याशी कृपाल सिंह पिछले तीन बार से डेलीगेट बन रहे हैं। वे सपा से पहले से जुड़े है। सपा के विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके है। भाजपा ने कब उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई, किसी को नहीं मालूम। नजीबाबाद से प्रत्याशी बनाए गए रणवीर सिंह भाकियू से जुड़े हैं। एक अन्य जगह भाजपा रालोद से जुडे़ एक नेता को प्रत्याशी बनाने का मन बना चुकी थी ,पर क्षेत्र के विधायक के विरोध के चलते संगठन को हाथ खींचने पड़े।
सूत्रों के मुताबिक धामपुर सीट पर महेंद्र धनौरियों को छोड़कर हर जगह भाजपा के पुराने लोगों को नजरअंदाज किया गया है। इसे लेकर भाजपा के तमाम नेता नाराज हैं। उन्होंने भाजपा हाईकमान से शिकायत भी की है। इनका कहना है कि जब पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर सपा -बसपा से जुडे़ लोगों को प्रत्याशी बनाया जाएगा तो जिले में पार्टी से काम करने वाले लोग दूर हो जाएंगे। नाराज नेताओं का आरोप है है कि गैर भाजपा के जो प्रत्याशी बनाए गए हैं, उन्होंने भाजपा की सदस्यता तक नहीं ले रखी है।
किसी को नहीं दिखाई सूची
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रत्याशियों की सूची किसी को नहीं दिखाई गई। हाईकमान को भी गुपचुप तरीके से सूची भेजी गई है। प्रत्याशियों को पुरानी तारीख में सदस्यता दिलाने का खेल चल रहा है। पार्टी नेताओं की नाराजगी को कम करने की कोशिश में संगठन के लोग जुट गए हैं।
बसपा से जुडे़ हैं प्रत्याशी संदीप कुमार : कमलेश सैनी
चांदपुर की भाजपा विधायक कमलेश सैनी के मुताबिक डेलीगेट के चुनाव में प्रत्याशी बाए गए संदीप कुमार अब तक बसपा से जुड़े रहे। मंगलवार की सुबह जब संदीप आशीर्वाद लेने के लिए उनके आवास पर आए तो वे भौचक्की रह गईं। उन्होंने कहा कि वे तो बसपा के है? उन्हें भाजपा की सदस्या कब किसने दिलाई, किसी को नहीं मालूम। उनके नामांकन में भी तमाम बसपा के लोग मौजूद थे। उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष से संदीप को प्रत्याशी बनाने पर नाराजगी जताई।
प्रत्याशियों ने ले रखी है भाजपा की सदस्यता : सुभाष
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक डेलीगेट के चुनाव में पार्टी ने सही प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अर्चना सिंह ने पहले से ही भाजपा की सदस्यता ले रखी है। नगीना के कृपाल सिंह ने दो दिन पहले सदस्यता ली थी। बाकी प्रत्याशी भी सदस्यता ले चुके हैं।