फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Meerut, the shooters of Chandpur got iron done

मेरठ में चांदपुर के शूटर्स ने मनवाया लोहा

Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
In Meerut, the shooters of Chandpur got iron done
शॉट शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाला हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्र अर्शदीप - फोटो : BIJNOR
मेरठ में चांदपुर के शूटर्स ने मनवाया लोहा
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। द हेजलमून स्कूल चांदपुर के छात्रों ने मेरठ में आयोजित आईआईएमटी शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता समाप्ति पर विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का विद्यालय की ओर से सम्मान किया गया।
मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय गंगनगर स्थित आईआईएमटी शूटिंग एकेडमी द्वारा एक से तीन जनवरी तक आयोजित पांचवीं टॉप शॉट शूटिंग प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन किया। सीओसीएनआर में विद्यालय के अर्शदीप सिद्धू को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार स्वरूप 7100 रुपये, ट्रॉफी व गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। देव तोमर को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 3100 सौ रुपये, ट्रॉफी व कांस्य मेडल प्रदान किया गया। जूनियर वर्ग में हर्षदीप ने सिल्वर मेडल, सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र ने सिल्वर मेडल, 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में पारस ने गोल्ड मेडल व पीयूष ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अतिथि कुलविंदर सिंह, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, उपकुलपति डॉ. सतीश बंसल, एमडी मयंक अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या डॉ. रुचि शर्मा ने कहा कि ऐसे होनहार छात्र निश्चय ही एक दिन देश के विकास व संवर्धन में अपना योगदान देते हुए हम सभी के लिए गर्व का विषय बनेंगे। स्कूल निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने कहा कि प्रतियोगिताओं का छात्रों के लिए विशेष महत्व होता है, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed