फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In Dhampur, SP pulled out against inflation

सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदेश, केंद्र सरकार के खिलाफ नगर के जूलस एसडीएम को ज्ञापन सौपा

Thu, 18 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
In Dhampur, SP pulled out against inflation
धामपुर में प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नगर में जूलूस निकालते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
धामपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, घटती कमाई और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुधवार को नारेबाजी कर जुलूस निकाला। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आगे आने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

सपा के नगराध्यक्ष नसीम राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहाड़ी दरवाजा में एकत्र हुए। यहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा जूलस निकाला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया है। विकास पूरी तरह ठप है। हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई गहरी कर दी है। इसके जरिए फिर से सत्ता पाने के फिराक में है।
विज्ञापन

कांग्रेस, पाकिस्तान और चीन को ही देखने में लगी रही। उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो गए। नौजवान, किसान और सेना के जवान सड़कों पर हैं। सभी नौकरी व पेंशन खत्म कर दीं। वहीं, सांसद व विधायकों की पेंशन और वेतन कई गुना बढ़ा दिए। यह जनता के साथ घोर अन्याय है। सरकार को इसका जबाव विधानसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें एक माह में दो बार हुई गैस सिलेंडर के दामों की वृद्धि खत्म करने, नए कृषि कानूनों को रद्द करने तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने, किसानों की निजी सामान्य योजना अंतर्गत निजी नलकूपों के लिए बिजली कनेक्शन देने, पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने, सपा विधायक नाहिद हसन और पूर्व सांसद पर लगी गैंगस्टर निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में अमित प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान, जावेद सईद, लाल बहादुर सिंह, रवींद्र चौहान, रवींद्र पप्पू, जावेद अख्तर, मोहम्मद अंसारी, सोनू मलिक, पवन कुमार, अरमान अली, हाजी चांद, सत्यप्रकाश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed