{"_id":"6872a4cbe3489eb106035a48","slug":"in-composite-school-mohra-8-teachers-are-deployed-for-66-students-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-154492-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कंपोजिट स्कूल मौहड़ा में 66 बच्चों पर आठ शिक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कंपोजिट स्कूल मौहड़ा में 66 बच्चों पर आठ शिक्षकों की तैनाती
Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
धामपुर। स्कूलों की समायोजन व्यवस्था लागू होने के बाद भी ब्लॉक क्षेत्र के मोहड़ा गांव के कंपोजिट विद्यालय में 66 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए आठ शिक्षक तैनात हैं।
ब्लॉक क्षेत्र का गांव मोहड़ा धामपुर नगर पालिका के करीब चार किलोमीटर दूर है। इस गांव में तीन विद्यालय बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित होते थे, लेकिन अब एक ही परिसर में प्राथमिक विद्यालय प्रथम और जूनियर हाई स्कूल का संचालन छात्र-छात्राओं की संख्या अपेक्षा से कम होने के कारण कंपोजिट कर दिया गया था। वर्तमान में इस कंपोजिट विद्यालय में 66 छात्र- छात्राएं नामांकित हैं। विभाग की ओर से इनकों पढ़ाने के लिए आठ शिक्षिकाओं की तैनाती कर रही है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक गायत्री देवी का कहना है कि उनके द्वारा बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किया जा रहा है।
47 बच्चों पर तीन शिक्षामित्रों सहित छह शिक्षक तैनात
इसी गांव में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में कुल 47 बच्चे नामांकित हैं। इनको पढ़ाने के लिए तीन शिक्षामित्र और तीन सहायक अध्यापक है।
खंड शिक्षा अधिकारी एमएल त्रिवेदी का कहना है कि अभी यह विद्यालय पेयरिंग व्यवस्था से बाहर है। अभी तक 30 नामांकन वाले स्कूलों को विलय किया गया है। बताया गया कि यदि 50 की संख्या वाले पेयरिंग हुई तो इन विद्यालय की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।