{"_id":"683c99e84033a4941b01d504","slug":"imratpurs-daughter-was-murdered-by-her-husband-in-jaspur-in-laws-house-bijnor-news-c-27-1-bij1007-151287-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: इमरतपुर की बेटी की जसपुर ससुराल में पति ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: इमरतपुर की बेटी की जसपुर ससुराल में पति ने की हत्या
Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। गांव इमरतपुर निवासी विवाहिता नीमा (32) की उसकी ससुराल उत्तराखंड के जसपुर के गांव मंडवाखेड़ा में पति ने गला रेत कर हत्या कर दी। मृतका के पिता की तहरीर पर जसपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
गांव इमरतपुर निवासी नन्हे सिंह ने बताया कि उसने आठ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री नीमा का विवाह राहुल कश्यप से किया था। राहुल शादी समारोह आदि में खाना बनाने का काम करता था। वहीं, नीमा एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करती थी।
नन्हे ने बताया कि राहुल नीमा पर शक करता था तथा अक्सर शराब पीकर उससे मारपीट करता था। स्कूलों में अवकाश होने पर शुक्रवार को ही नीमा अपने सात एवं पांच साल के दोनों बच्चों को मायके इमरतपुर छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
शनिवार की रात 11 बजे किसी बात पर उसका अपने पति राहुल से विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल ने धारदार हथियार से नीमा का गला रेतकर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने रविवार की सुबह पांच बजे फोन कर घटना की सूचना नीमा के मायके इमरतपुर में दी।
इस संबंध में सीओ जसपुर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।