फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Impeccable examination started showing effect

जिले में नकलविहीन परीक्षा का दिखाई देने लगा असर

Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Impeccable examination started showing effect
नकलविहीन परीक्षा का दिखाई देने लगा असर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा का असर दिखाई देने लगा है। प्रशासन की ओर से नकलचियों पर नकेल कसने से हाईस्कूल की परीक्षा में 400 से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा छोड़ गए हैं। प्रशासन की निगाह अब इंटरमीडिएट के गणित तथा जीवविज्ञान के पेपरों पर है। इसके लिए शिक्षा विभाग रणनीति बनाने में जुटा है। बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में 2645 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन ने यूपी बोर्ड की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए शिकंजा कस रखा है। प्रशासन पेपरवाइज रणनीति तय करता है। डीएम रमाकांत पांडेय लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी को हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 3555 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित थे। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान का पेपर था। सामाजिक विज्ञान विषय में गैरहाजिर छात्र छात्राओं की संख्या हिंदी के मुकाबले करीब 400 अधिक बताई गई है। हिंदी तथा सामाजिक विज्ञान दोनों ही अनिवार्य पेपर हैं। प्रशासन की निगाह अब 29 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण पेपरों पर है। 29 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर है। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के गणित तथा जीवविज्ञान के पेपर हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि 29 फरवरी की दोनों पालियों के लिए रणनीति तैयार है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने लाइव देखा परीक्षा केंद्रों का हाल
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। डीएम ने बृहस्पतिवार को जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया है। इसके बाद जिला कंट्रोल रूम से कई परीक्षा केंद्रों के कक्षों को बड़े स्क्रीन पर लाइव देखा। डीआईओएस राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बताया कि प्रथम पाली में सात फ्लाइंग स्क्वायड से दो दर्जन से अधिक केंद्रों पर छापा मारा है। यहां सब कुछ सही मिला, जिले में किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2645 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का पेपर था द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का अधिकोषण तत्व, व्यवसायिक विषय व कृषि तथा हाईस्कूल कृषि का पेपर था। सामाजिक विज्ञान विषय में 2577 परीक्षार्थी, अधिकोषण तत्व में 35 परीक्षार्थी, व्यवसायिक विषम में पांच, इंटरमीडिएट कृषि में 16 तथा हाईस्कूल कृषि में 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विद्यालय निरीक्षक ने किया निरीक्षण
हीमपुर दीप। दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा के परीक्षा केंद्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सचल दल के साथ दौरा किया। बृहस्पतिवार को प्रथम पारी में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सचल दल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। अध्यापकों के द्वारा परीक्षार्थियों की सघन तलाशी करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed