फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Imamuddin, who was living in the ashram as an orphan, was handed over to the family

अनाथ के रूप में आश्रम में रह रहे इमामुद्दीन को परिजनों को सौंपा

Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Imamuddin, who was living in the ashram as an orphan, was handed over to the family
मंडावली के मुस्सेपुर आश्रम में 14 वर्ष पूर्व लापता हुआ परिजनों के बीच खड़ा इमामुद्दीन। - फोटो : NAZIBABAD
अनाथ के रूप में आश्रम में रह रहे इमामुद्दीन को परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

नजीबाबाद। मुस्सेपुर के वृद्ध आश्रम में उस समय अनाथ के रूप में रह रहे इमामुद्दीन (46) की आंखों से आंसू निकल पड़े जब उन्हें 14 वर्ष बाद परिजनों से आमना-सामना हुआ।
आर्य सुगंध संस्थान के मुस्सेपुर स्थित वृद्ध आश्रम में कई वर्षों से अनाथ के रूप में इमामुद्दीन रह रहे थे। संस्थान की संचालिका कमलेश आर्या ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व महर्षि दयानंद वृद्ध आश्रम मुस्सेपुर को गाजियाबाद के अस्पताल ने अनाथ के रूप में इमामुद्दीन को सौंपा था। तीन वर्ष अस्पताल में रहने के बाद घर का पता न चलने के बाद से इमामुद्दीन आश्रम में रह रहा था। मानसिक रूप से परेशान इमामुद्दीन स्वयं को बिहार का रहने वाला बताया करता था।
विज्ञापन

आश्रम की संचालिका बताती हैं कि काफी समय से मंडावली पुलिस के माध्यम से बिहार के विभिन्न जनपदों में संपर्क के बाद आखिरकार इमामुद्दीन के परिजनों तक उनके यहां रहने की सूचना पहुंची। इमामुद्दीन की वृद्ध माता रोहताश सासाराम बिहार निवासी शमसुन्निसा और संबंधी आश्रम पहुंचे तो अनाथ के रूप में रह रहे इमामुद्दीन और परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने बताया कि 14 वर्ष पूर्व इमामुद्दीन अचानक घर से लापता हो गया था। उसकी पत्नी की भी इस दौरान मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed