फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Imam got angry over DJ playing in wedding procession, refused to perform Nikah

Bijnor News: बरात में डीजे बजाने पर नाराज हुए इमाम, निकाह पढ़ाने से किया इनकार

Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Imam got angry over DJ playing in wedding procession, refused to perform Nikah
नींदडू गांव का मामला, रविवार को क्षेत्र में आई थी बरात, घुड़चढ़ी पर भी जताई नाराजगी
विज्ञापन

परिवार के माफी मांगने और भविष्य में ऐसा नहीं करने के आश्वासन पर निकाह पढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू (बिजनौर)। बरातियों के डीजे बजाने और दूल्हे को घोड़े पर बैठाकर बरात चढ़ाने से इमाम नाराज हो गए। उन्होंने निकाह पढ़ाने से इनकार कर दिया। बाद में लड़के पक्ष के माफी मांगने और भविष्य में ऐसा नहीं करने के आश्वासन पर निकाह पढ़ाया।

बता दें कि उलमा ने निकाह और शादी को आसान बनाने के लिए डीजे बजाने, बरात चढ़ाने, औरतों का बरात में न जाने, कम उम्र बालिकाओं के दुल्हा व बारात का फूल बरसाकर स्वागत करने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके अलावा महिला व पुरुषों का एक साथ खाना खाने समेत कई कार्यों को सामाजिक व धार्मिक बुराई बताते हुए पाबंदी है।
विज्ञापन

नींदडू गांव के लड़के का रिश्ता गांव की ही लड़की के साथ तय हुआ था। इमाम ने बरातियों के घर जाकर उनसे डीजे बजाने और बरात चढ़ाने को मना किया था। उस समय तो बरातियों ने इमाम की बात मान ली, लेकिन रात में खूब डीजे बजाया और अगले दिन शाम के वक्त बारात चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उलमा नाराज हो गए और उन्होंने इमाम मोहम्मद इरफान से निकाह पढ़ाने को मना कर दिया। इमाम के निकाह पढ़ाने से इनकार करने पर लडके पक्ष के लोग घबरा गए। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा नहीं करने का आश्वासन दिया। तब इमाम ने निकाह पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed