{"_id":"6068b5398ebc3e8ca1059c3b","slug":"illegal-recovery-in-the-name-of-noduse-uproar-in-the-block-bijnor-news-mrt532879424","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोड्यूज के नाम पर अवैध वसूली, ब्लॉक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोड्यूज के नाम पर अवैध वसूली, ब्लॉक में हंगामा
विज्ञापन

नहटौर। ब्लॉक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए नोड्यूज देने में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। बीडीओ ने नोड्यूज बांट रहे एक युवक को ब्लॉक से हिदायत देकर खदेड़ा। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी है।
ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए प्रत्याशियों को ग्राम विकास व पंचायत अधिकारी नोड्यूज बांट रहे हैं। ग्रामीण राकेश कुमार, इसरार अहमद, दानिश अहमद, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, मोहम्मद इसरार अहमद आदि का कहना है कि नोड्यूज देने के लिए 100 से लेकर 500 रुपये तक वसूली की जा रही है। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि एक युवक कार में बैठकर बीडीओ आवास के सामने ही जिला पंचायत के नोड्यूज बांट रहा था। फर्जी नोड्यूज बांटने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बीडीओ से शिकायत की।
जिसके बाद बीडीओ मौके पर पहुंचे और कार सवार को सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर खदेड़ दिया। वहीं, ब्लाक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुशील कुमार के निलंबन की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित की है। बीडीओ ब्रजभूषण सिंह का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।