{"_id":"624de77dfa3ecc7eb716c780","slug":"illegal-occupation-of-750-bighas-of-pasture-land-in-the-district-dhampur-news-mrt5834677112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चारागाह की 750 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चारागाह की 750 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा
विज्ञापन

सतीश शर्मा
धामपुर/बिजनौर। जिले की हर तहसील में चारागाह की जमीन को कब्जामुक्त कराकर गोआश्रय स्थल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने इसके लिए हर तहसील से बड़े चारागाह स्थलों की सूची तलब की है। वहीं जिले में अवैध कब्जे की बात करें तो करीब 750 बीघा पर अवैध कब्जे हैं, जिन्हें हटाने के लिए शीघ्र ही अभियान की शुरुआत की जाएगी।
जिलेभर में चारागाह के रूप में करीब आठ हजार बीघा जमीन है। वर्तमान में जिलेभर में 750 बीघा चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जे होने की बात कही जा रही है। शासन ने जिला प्रशासन से हर तहसील पर इसके सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि हर तहसील में सर्वे चल रहा है। सभी तहसील अपने-अपने यहां बड़े चारागाह स्थल चिह्नित कर रहे हैं। खासतौर से 10 से 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले चारागाह चिह्नित हो रहे हैं। तहसीलों ने चिह्नित चारागाह स्थलों की सूची प्रशासन को भेजनी भी शुरू कर दी है। जिन जमीनों पर कब्जे हैं, अगले एक सप्ताह में अभियान चलाकर उन्हें कब्जा मुक्त कराने की तैयारी भी शुरू हो गई है। (संवाद)
धामपुर में 450 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि जिले की सभी पांचों तहसीलों में करीब आठ हजार बीघा जमीन राजस्व विभाग के अभिलेखों में दर्ज है। वर्तमान में 750 बीघा जमीन पर लोगों के अवैध कब्जे हैं। धामपुर तहसील में कुल 2044 बीघा चारागाह जमीन है, इनमें से 450 बीघा जमीन पर लोगों के अवैध तौर पर कब्जे थे। करीब 250 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया, बाकी दो सौ बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने को अभियान तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बोया जाएगा हरा चारा
चारागाह की जमीन पर गोवंशीय पशुओं के लिए चारा बोया जाएगा, जिससे गोवंशीय पशु चारे के लिए इधर-उधर न भटकता फिरे। इस जमीन में गोआश्रय स्थल बनाकर पशुओं को वहीं पर रखे जाने का भी प्रावधान है।
वर्जन
हर तहसील में बनेंगे गोआश्रय स्थल : एडीएम प्रशासन
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि हर तहसील में गोआश्रय स्थल बनने हैं। बडे़े भूखंडों को चिह्नित किया जा रहा है। अगले एक सप्ताह में सर्वे पूरा हो जाएगा। बड़े भूखंडों पर गोआश्रय स्थल बनेंगे।
- विनय कुमार, एडीएम प्रशासन