फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal hoardings installed on the roads were removed by running a campaign in the city.

Bijnor News: शहर में अभियान चलाकर हटाए गए सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग

Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings installed on the roads were removed by running a campaign in the city.
बिजनौर में होर्डिग हटाते कर्मचारी।
अमर उजाला के अभियान का असर
विज्ञापन

-नगर पालिका की ओर से चलाया गया अभियान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सड़कों पर लगे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग को लेकर प्रशासन हरकत में आ चुका है। इसी क्रम में शनिवार को अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया गया। पालिका के कर्मचारियों ने होर्डिंग पर बुलडोजर चला दिया। उधर अभियान चलता देख कुछ लोगों ने अपने होर्डिंग खुद ही उतार लिए।
नगर पालिका परिषद बिजनौर की ओर से शनिवार की शाम शहर की सड़कों अभियान चलाया गया। पालिका कर्मियों ने जेसीबी संग लेकर होर्डिंग हटाने का काम किया। बता दें कि नेशनल हाइवे पर यूनिपोल किसी भी सूरत में नहीं लगाया जा सकता है। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट भी फैसला सुना चुका है। फिर भी हाईवे पर धड़ल्ले से यूनिपोल लगा दिए जाते हैं। कई यूनिपोल सड़क से सटाकर खड़े कर दिए गए हैं। जोकि सुरक्षित यातायात के लिए खतरा बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो सड़क किनारे लगे यूनिपोल और होर्डिंग्स वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं। जिनसे हादसे होने का खतरा बना रहता है। यह मुद्दा इस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी उठ चुका था। डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दे दिए थे। जिसके चलते अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को लेकर पालिका के अधिकारी हरकत में आए और रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन

जिसके बाद शनिवार की शाम पालिका की ओर से जजी रोड, मंडावर रोड और सिविल लाइन में कई जगहों से अवैध होर्डिंग हटाए।


शहर की सड़कों पर एक भी अवैध होर्डिंग नहीं लगने दिया जाएगा। जिन्हें सड़कों से हटाने के लिए अभियान चालू कर दिया गया है। ढूंढ ढूंढकर सभी होर्डिंग उतार दिए जाएंगे। - - विकास कुमार, ईओ बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed