फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Illegal construction demolished in Kishorepur and Rahukhedi Kaura

किशोरपुर और राहूखेड़ी कौरा में अवैध निर्माण गिराया

Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in Kishorepur and Rahukhedi Kaura
नजीबाबाद के आजाद चौक क्षेत्र में अवैध निर्माण गिरवाते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
किशोरपुर और राहूखेड़ी कौरा में अवैध निर्माण गिराया
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। राजस्व गांव राहूखेड़ी कौरा और किशोरपुर में अकृषि भूमि घोषित कराए बिना अवैध कॉलोनी निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने कई अवैध निर्माण गिरा दिए।
नगर की आबादी से जुड़े विनियमित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजस्व गांव में अवैध कॉलोनी निर्माण कराने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया है। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, नायब तहसीलदार सार्थक चावला, विनियमित क्षेत्र के जेई रवींद्र कुमार, राजस्वकर्मी दीपक कुमार की टीम ने आजाद चौक के निकट राहूखेड़ी कौरा और किशोरपुर में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। कॉलोनाइजर द्वारा अकृषि भूमि घोषित कराए बिना बड़ी संख्या में लोगों को जमीनें बेची गई हैं। प्रशासन ने विनियमित क्षेत्र द्वारा अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए जारी नोटिस का कॉलोनाइजर द्वारा जवाब न देने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। करीब आधा दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम की टीम ने हमराज के मकान की दीवार को भी अवैध निर्माण के अंतर्गत धराशायी कर दिया। मकान स्वामी का दावा है कि उसने विनियमित क्षेत्र से नक्शा पास कराया है। विनियमित क्षेत्र के जेई रविंद्र कुमार ने पूरी कॉलोनी अवैध होने का दावा किया। प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ी संख्या में चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े भू-स्वामियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकृषि भूमि घोषित कराने के बाद विनियमित क्षेत्र को कॉलोनी विकास के लिए लेआउट दिया जाता है। क्षेत्र के कॉलोनाइजरों ने गैर-कानूनी रूप से कॉलोनी के नाम पर जमीनें बेची हैं। अवैध कॉलोनी निर्माण करने वाले कॉलोनाइजरों और निर्माण से जुड़े लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
- विजय वर्धन तोमर, एसडीएम नजीबाबाद

नजीबाबाद के आजाद चौक क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराती जेसीबी।

नजीबाबाद के आजाद चौक क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराती जेसीबी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed