फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ikra flowed on the roads of Dhampur

Bijnor News: धामपुर की सड़कों पर बही इकड़ा

Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ikra flowed on the roads of Dhampur
धामपुर में नेशनल हाइवे 74 पर बहता इकड़ा नदी का पानी संवाद
धामपुर। शहर में आकर नाले के रूप में बना दी गई इकड़ा नदी के पानी से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। नगीना चौक से आरएसएम तक मुख्य मार्ग पर तीन फिट तक पानी बह रहा है। इस रूट से वाहनों का आवागमन भी बंद कर दिया गया है। शहर की पॉश कॉलोनियों में भी सड़कों और गलियों में पानी भरा हुआ है। पानी घुसने से घरों में रखा सामान खराब हो गया। इंदिरा नगर कॉलोनी, सुंदरनगर कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, पुराना धामपुर, क्षत्रिय नगर, सूर्यनगर, पक्का बाग, शुगर मिल क्षेत्र, शेरकोट चुंगी आदि मोहल्लों में नदी का पानी बह रहा है।
विज्ञापन

नाले के रूप में आई इकड़ा तो दिखा रौद्र रूप
इकड़ा का यह रौद्र रूप सिस्टम की नाकामी का नतीजा है। शहर के बीच से होकर बहने वाली इस नदी की चौड़ाई करीब 80 फिट थी। पुराना धामपुर से शहर में प्रवेश करके शुगर मिल के पास से होते हुए इकड़ा नदी कूड़ला में जाकर मिलती है। नगर निवासी नागेश्वर दयाल गहलौत, सुंदर सिंह, छोटे सिंह चौहान, रविंद्र कुमार चौहान, गोपाल सिंह, एसके देवरा, विनीत कुमार आदि का कहना है कि अतिक्रमण और कॉलोनाइजरों ने इसे शहर में आठ फिट चौड़े नाले में समेट दिया है। नदी क्षेत्र में बहुमंजिला इमारतें खड़ी हैं। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि कुमार शुक्ला और पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह का कहना है कि बारिश थम जाने के बाद नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने का प्रयास किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एडीएम विनय कुमार और एसडीएम रीतू रानी ने प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed