{"_id":"629e3f4c199b365a9928d21a","slug":"ikda-river-could-not-be-occupied-anger-among-people-dhampur-news-mrt5918162187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हो पाई इकड़ा नदी कब्जामुक्त, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हो पाई इकड़ा नदी कब्जामुक्त, लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं हो पाई इकड़ा नदी कब्जामुक्त, लोगों में रोष
धामपुर। नदी से नाला बन चुकी इकड़ा नदी को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। आशंका है कि बरसात अधिक हुई तो बाढ़ भारी नुकसान पहुंचाएगी। प्रशासन इकड़ा नदी को कब्जामुक्त नहीं करा सका है। प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा से क्षेत्र के लोग संकट में आ सकते हैं। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
क्षेत्र के गांव धामपुर हुसैनपुर, मुहम्मदपुर सादा, सुहागपुर, अलावलपुर,नौरंगाबाद, उमरपुर आदि गांवों के दिनेश कुमार, मदन सिंह, करन सिंह, उषाराम सिंह, मंशाराम सिंह आदि का कहना है कि एक ओर सरकार तो प्रशासन तालाबों क सुंदरीकरण करा रहा है, नालों से कब्जा हटवा रहा है, लेकिन इकड़ा नदी को कब्जामुक्त कराकर उसे मूल स्वरूप में लाने का कोई प्रयास नहीं कर रहा है। जबकि नदी से नाला बन चुकी इकड़ा नदी में बाढ़ आई तो क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। कई बार क्षेत्र के लोगों की ओर से इकड़ा नदी को उसके स्वरूप में लाने, नदी की जमीन को लोगों के कब्जों से मुक्त कराने, नगर के भीतरी भाग से बह रही नदी की सफाई कराने की मांग की। लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जबकि मानसून आने में कुछ ही दिन शेष हैं।
विभागों को निर्देशित किया जा चुका है : एसडीएम
एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आरपी सिंह का कहना है कि उनके स्तर से अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के एक्सईएन को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया गया है। जिससे वर्षाकाल में क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।