{"_id":"603a90cd8ebc3ee95b11fee9","slug":"ifs-officers-inspected-corbett-bijnor-news-mrt527536783","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफएस अफसरों ने किया कार्बेट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफएस अफसरों ने किया कार्बेट का निरीक्षण
विज्ञापन

कालागढ़। भारतीय वनसेवा के परिवीक्षार्थी अधिकारियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में जाकर घास के मैदानों के प्रबंधन को देखा व उनका निरीक्षण किया।
देहरादून की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 33 भारतीय वनसेवा के परिवीक्षार्थी कालागढ़ के दौरे पर हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों, वन्यजीवों व वन प्रबंधन के बारे में उन्हें जानकारी दी। कालागढ़ रेंज के धारा क्षेत्र में विकसित किए गए घास के मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने वन व घास के मैदानों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इससे पूर्व कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र में कार्बेट टाइगर रिजर्व की उपनिदेशक कल्याणी ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण व वन्यजीव प्रबंधन के बारे में बताया।
वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि कालागढ़ के रामगंगा बांध, वनक्षेत्राधिकारी कार्यालय, ई-सर्विलांस, अंतर्राज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व कालागढ़ से कार्बेट टाइगर रिजर्व के कोर जोन स्थित पटेरपानी में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र के वनक्षेत्राधिकारी विकास ने बताया कि तीन दिवसीय दौरे में यह दल कालागढ़ से रथुआढाब व ढिकाला के लिए रवाना हुआ है।।