{"_id":"5ea31d488ebc3e903f6c2622","slug":"if-you-read-namaz-and-taraweeh-with-jamaat-action-will-be-taken-nazibabad-news-mrt479060485","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने उलमा को रमजान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने उलमा को रमजान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनवाने की दी सलाह
विज्ञापन
नजीबाबाद के थाना परिसर में उलमा को रमजान के संबंध में दिशा निर्देश देते सीओ प्रवीण कुमार सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
‘जमात के साथ नमाज और तरावीह पढ़ी तो होगी कार्रवाई’
नजीबाबाद। मुकद्दस रमजान शुरू होने पर उलमा ने प्रशासन को पूरे माह सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी का मुस्लिमों की ओर से आश्वासन दिया। एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुुमार सिंह ने कहा कि रमजान के दौरान कहीं भी जमात के साथ नमाज या तरावीह पढ़ने का मामला सामने आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से थाना परिसर में उलमाओं की बैठक बुलाई गई। शुक्रवार को हुई बैठक में एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने लॉकडाउन के चलते किसी को भी घर से निकलने की अनुमति नहीं होने की बात कही। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि घर पर भी नमाज या तरावीह में लोग एकत्र होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
थाना प्रभारी संजय शर्मा की ओर से बुलाई बैठक में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा, जमीयत उलमा-ए-हिंद के मौलाना असलम कासमी, मुफ्ती असरार, मुफ्ती सज्जाद हनीफ, मुफ्ती अरशद, मौलाना लियाकत ने मुस्लिमों को मुकद्दस रमजान और लॉकडाउन का एहतराम करने की सलाह दी। हज कमेटी के पूर्व सदस्य इंजी मौअज्जम खां ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरे रमजान ध्यान रखने, जमात और भीड़ के साथ नमाज और तरावीह न पढ़ने की सलाह दी।