फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the police stopped, the supporters put a jam

पुलिस ने रोका तो सपाइयों ने लगा दिया जाम

Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
If the police stopped, the supporters put a jam
धामपुर में पानीपत खटीमा मार्ग पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
पुलिस ने रोका तो सपाइयों ने लगा दिया जाम
विज्ञापन

धामपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सोमवार को धामपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने जाने से पहले की नहटौर मार्ग पर रोक दिया। इसके विरोध में सपाइयों ने पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लगा दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी धीरेंद्र सिंह को सौंपा। सोमवार को मूलचंद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता नहटौर मार्ग स्थित विराट मंडप पर एकत्रित हुए। यहां से तहसील परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं की इस रणनीति को विफल कर दिया। प्रदर्शनकारियों में नसीम राणा, जावेद सईद, नरेंद्र कुमार, महावीर सिंह, अरमान अली, कुशल पाल सिंह, अमित चौहान, शुभम कुमार, शमीम, मुकुल शर्मा, चिरंजी यादव, राजेंद्र सिंह, हरपाल, बृजपाल सिंह, सुधीर कुमार, ललित पंवार, कपिल गुर्जर, नंदराम सिंह, इब्राहिम प्रधान, पवन कुमार सिसोदिया, प्रेम सिंह, विवेक कुमार आदि रहे।
ये हैं सपाइयों की मांग
- किसानों का बकाया नियमानुसार ब्याज के साथ भुगतान कराया जाए।
- बिजली की बढ़ी दरों पर रोक लगाई जाए।
- बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की मांग।
- कोरोना संक्रमण काल में बिजली की बकाया वसूली बंद हो।
- फर्जी एनकाउंटरों को बंद कराया जाए।
- पुलिस हिरासत में हुई मौतों की न्यायिक जांच कराई जाए।
- छात्रों की पांच महीने लॉकडाउन अवधि की फीस माफ हो।
- बड़े स्कूलों में पात्र गरीब छात्रों को प्रवेश दिया जाए।
- बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों में दलित छात्रों को निशुल्क प्रवेश दिया जाए।
- अपराधों पर रोक अंकुश लगाया जाए।
- सरकारी सेवाओं में वर्ग ख और ग के कर्मचारियों की संविदा पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगे।
- समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस बंद हों।
- जेल में बंद पूर्व मंत्री एवं सांसद मोहम्मद आजम खान और उनके परिवार का उत्पीड़न बंद हो।
- बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed