फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If the country calls, then become Abdul Hameed

...वतन पुकारे तो अब्दुल हमीद हो जाओ

Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
If the country calls, then become Abdul Hameed
बिजनौर में प्रदर्शनी में ऑल इंडिया मुशायरे में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन हुआ। जिसमें शायरों ने गजल सुनाकर शमा बांध दिया। मुशायरे का आगाज अली बाराबंकवी की नात ए पाक से हुआ। वहीं मशहूर शायर विजय तिवारी के शेर ‘गले मिलो तो मिलो ऐसे, ईद हो जाओ। वतन पुकारे, तो अब्दुल हमीद हो जाओ’ पर श्रोताओं की जमकर दाद मिली।
विज्ञापन

सोमवार रात को ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन चंद्र प्रकाश जौहर बिजनौरी और मंसूर बिजनौरी की याद में कराया गया। कार्यक्रम में शबीना अदीब और जौहर कानपुरी को बार-बार सुना गया। शबीना अदीब की गजल ‘मेरी कोशिश तो नफरत को दिलों से दूर करना है, मेरा मकसद है दुनिया में मोहब्बत आम हो जाए’ को श्रोताओं ने पूरे मन से सुना और जमकर दाद दी। मीसम गोपालपुरी ने ’कितना बेजान हूं एहसान के मारो की तरह, फूल चुभते है मेरे जिस्म में ख्वारों की तरह’ सुनाया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। माजिद देवबंदी ने भी कई मशहूर गजलें सुनाई। ताहिर फराज, नदीम शाद, निकहत अमरोहवी ने कलाम सुनाकर श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं मिजाहिया शायर पापुलर मरेठी औ सज्जाद झंझट ने खूब हंसाया।
विज्ञापन

मुशायरे का शुभारंभ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री शफाअत हुसैन, अल्पसंख्यक मोदी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल हलीम, अमानत रसूल, विधायक स्वामी ओमवेश, विधायक मनोज पारस, रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी, चेयरपर्सन रूखसाना परवीन, चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने फीता काटकर किया।

बिजनौर प्रदर्शनी में ऑल इंडिया मुशायरे में कलाम पेश करती शायरा।

बिजनौर प्रदर्शनी में ऑल इंडिया मुशायरे में कलाम पेश करती शायरा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed