फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband hits wife on the head with a hammer, injuring her

Bijnor News: पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा, घायल

Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Husband hits wife on the head with a hammer, injuring her
नूरपुर। सोमवार को गांव कुंडा में पारिवारिक क्लेश के चलते पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा से वार कर दिया जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने लहूलुहान अवस्था में पड़ी पीड़िता को देख परिजनों को सूचना दी। गांव कुंडा निवासी फईम ने गृह क्लेश के चलते खुशी के सिर पर लोहे के हथौड़े से वार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकला पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व फईम का शादी खुशी के साथ हुई थी जिनका आठ माह का बच्चा भी है। आरोप है कि फईम आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता रहता था। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और कानूनी कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed