फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Husband accused of trying to sell wife

Bijnor News: पति पर पत्नी को बेचने का प्रयास करने का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of trying to sell wife
शेरकोट (बिजनौर)। खुर्जा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले ओरैया बिहार में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद उसके भाई ने उसकी शादी शेरकोट के मोहल्ला नौधाना में एक महीने पहले एक व्यक्ति के साथ कर दी। अब शुक्रवार को दो युवक बाइक से अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों ने महिला को बताया कि उसके पति ने उसे 15 हजार में बेच दिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो वहां पर बखेड़ा खड़ा हो गया। मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची तो महिला का पति और दोनों युवक भाग निकले। हालांकि इसके बाद पति घर लौटा तो दोनों में सुलह हो गई। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि ऐसा मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed