फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hundreds of bighas of crop submerged by water of Malan river

Bijnor News: मंडावली - मालन नदी के पानी से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Thu, 20 Jul 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of crop submerged by water of Malan river
मंडावली के शेखुपुरा आलम में मालन नदी के पानी से जलमग्न फसल।
- खेतों में जलभराव होने से सुख गई गन्ने और चारे की फसल
विज्ञापन

फोटो-19एनजेडबी08ए और 08बी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नांगलसोती। मालन नदी के पानी से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई। लंबे समय से पानी भरा होने से किसानों की गन्ने और चारे की फसलें सूख गई। ग्रामीणों को पशुओं के चारे के लिए भटकना पड़ रहा है।

मंडावली क्षेत्र के गांव शेखुपुरा आलम, लाहककला, मुस्सेपुर, आलोपुर, धनसीनी की कृषि भूमि मालन नदी से जलमग्न हो गई। कई दिनों से पानी भरा होने के कारण किसानों की चारे और गन्ने की फसलें सूख गई हैं। ग्रामीण चमन सिंह, कुलदीप सिंह, सतीश प्रजापति, शिवकुमार, अनुज कुमार का कहना है कि नदी के दोनों ओर करीब एक हजार बीघा फसलों में कई दिन से पानी भरा हुआ है। जिस कारण पशुओं के चारे की फसल नष्ट हो गई। किसानों को मालन नदी क्षेत्र से करीब पांच किलोमीटर दूर जंगलों में पशुओं के लिए चारा लेने जाना पड़ रहा है। उधर, नांगलसोती क्षेत्र के जालपुर, नांगल, कोटसराय, करौली में भी वर्षा के पानी से फसलें जलमग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed