फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Humid heat throughout the day, relief from rain in the evening

Bijnor News: दिनभर उमस भरी गर्मी, शाम को बारिश से मिली राहत

Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Humid heat throughout the day, relief from rain in the evening
नहटौर में पुलिस चौकी चौराहे पर तेज हवा और बारिश से गिरा पेड़।
- शाम करीब पांच बजे तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश
विज्ञापन

- 33 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। गर्मी में लोग पसीना-पसीना हो गए। मगर शाम होते-होते लोगों को गर्मी से राहत मिली। ठंडी हवा चलने के साथ-साथ बारिश भी हुई। जिले में जगह-जगह हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सोमवार को तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

सोमवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मगर उमस भरी गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद शाम करीब पांच बजे आसमान में काले बादल छा गए। देखते-देखते तेज हवा चलने लगी। जिसके बाद कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। तेज हवा और बारिश से पेड़ भी टूटकर गिर गए। नहटौर, नूरपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई।
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी सेे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा चलने से बाधित हुई बिजली
बारिश होने से एक तरफ तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर तेज हवा से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सड़कों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे यातायात बाधित रहा। सोमवार को शाम करीब पांच बजे बारिश के साथ तेज हवा चली। हवा चलने से विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed