फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Huliyar Roots on Color Ekadashi

रंग एकादशी पर निकला हुलियारों का हुजूम

Mon, 26 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 26 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Huliyar Roots on Color Ekadashi
धामपुर में एकादशी होली रंग जुलूस में एक-दूसरे पर रंग डालते हुलियारे। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में रंग एकादशी पर परंपरागत तरीके से निकले गीले रंग का जुलूस के साथ ही नगर में होली का सोमवार से हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस का उद्घाटन धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को नागरिक फल चौक पर एकत्र हुए। रंग की एकादशी का जुलूस श्री मंदिर ठाकुरद्वारा वजरिया की ओर से वहीं से शुरू होता है। करीब 12 बजे से रंग का जुलूस शुरू हुआ। शुरूआत विधायक अशोक राणा, महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नारियलों को फोड़ व गुब्बारों को उड़ाकर की। जुलूस की शुरुआत होते ही नगर में गीले रंग की शुरूआत हो गई। 
विज्ञापन

जुलूस में समिति की ओर से     कई ट्रैक्टर ट्रालियां भी थी, जिसमें     रंग से भरे ड्रम रखे गए थे। हुलियारों के हाथों में पिचकारियां थी, रास्ते में लोगों को सराबोर करते चल रहे थे। ढोल की थाप पर युवक रंग-गुलाल से सराबोर कर आनंद उठाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में शांति सुरक्षा के लिए एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल राजेश चौहान, एसएसआई रमेश चंद शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जुलूस में समिति के अध्यक्ष विभु प्रकाश बंसल, सचिव पवन अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, अरविंद, सचिन अग्रवाल, जौंटी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, विपिन अग्रवाल, ललित कुमार, अजय शर्मा, आशीष, आशु, मनोज अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, लाला लाजपतराय मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नहटौर में आदर्श होली कमेटी के तत्वावधान में मोहल्ला पंचायती मंदिर से एकादशी का जुलूस का प्रारंभ किया गया। जुलूस में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। मोहल्ला जोशीयान सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया। विचित्र अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अशोक सैनी, वैभव गोयल, अंकुश अग्रवाल, ऋषभ जैन, शरद जैन, पुष्पेंद्र शर्मा, सूरज शर्मा, बिट्टू जैन, राजेश चंद्रा, अरविंद जोशी आदि ने भाग लिया।


ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला रंग जुलूस 
चांदपुर में होली समिति की ओर से एकादशी रंग का जुलूस नगर में सुंदर झांकियों व ढोल नगाड़ों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला। 
सोमवार को समिति द्वारा एकादशी रंग के जलूस का शुभारंभ शिवमूर्ति से किया गया। जलूस में भोले नाथ अंगोरी नृत्य, मां काली तांडव, दुर्गा मां, शिव पार्वती, देश भक्ति, राधा-कृष्ण की फूलों की होली आदि सुंदर झांकियों के साथ-साथ चार ऊंट, बरसाना की होली की झांकी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। जुलूस शिव मूर्ति से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार, ढाली बाजार, नेहरू चौक, फौव्वारा चौक, मंडी कोटला, मोहल्ला कटारमल, भड़भूजों वाली गली होते हुए शिव मूर्ति पर ही सम्पन्न हुआ। जलूस में अशोक कुमार नेताजी, योगेश शर्मा, अमित अग्रवाल सोनू, विपुल तायल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल लवली, सुधीर अग्रवाल, कृष्णवीर शर्मा, राहुल गर्ग, अमित गोयल, भूदेव शर्मा भूरे, वरुण   चौहान, हरीश कुमार, श्रीकांत शर्मा, प्रशांत अग्रवाल, जगत शर्मा, विभोर गुप्ता, अजय वर्मा, नवीन अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता, विक्की वशिष्ठ, पीके तायल, संजय चौधरी, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed