{"_id":"652cc383a784db2d130bd866","slug":"howrah-rishikesh-train-reached-24-hours-late-passengers-upset-bijnor-news-c-41-1-nzb1003-4239-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 24 घंटे विलंब से पहुंची हावड़ा-ऋषिकेश ट्रेन, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 24 घंटे विलंब से पहुंची हावड़ा-ऋषिकेश ट्रेन, यात्री परेशान
विज्ञापन
योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा के लिए संचालित ट्रेन भी घंटों देरी से चल रही
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश के बीच चलने वाली ट्रेन करीब दो सप्ताह से अनिश्चित कालीन विलंब से चल रही है। रूट बदलकर संचालन होने से भी ट्रेन का समय पटरी पर नहीं आ रहा।
हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश तक जाने वाली ट्रेन 13009 रविवार को नजीबाबाद स्टेशन पर 24 घंटे विलंब से दोपहर 2:50 बजे पहुंची। उधर, योगनगरी ऋषिकेश से हावड़ा के लिए संचालित ट्रेन 13010 भी करीब दो सप्ताह से घंटों विलंब से चल रही है। ट्रेन को रूट बदलकर वाया आसनसोल, गोरखपुर, देवरिया, भटनी होकर जब से संचालित किया जा रहा है, तब से दोनों दिशा से ट्रेन का समय अनिश्चित चल रहा है। इसी कारण रेलवे ने पांच अक्तूबर को अप दिशा और सात अक्तूबर को डाउन दिशा की ट्रेन एक-एक दिन के लिए रद्द भी कर दी थी।
ट्रेन संचालन अनियमित होने से हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश की आरक्षण व्यवस्था प्रभावित है। पूर्व में कराए गए अधिकांश आरक्षण रद्द हो रहे है। समय निश्चित न होने से वर्तमान में किसी भी समय ट्रेन का आवागमन हो रहा है।