फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   How to get a chair, biscuits and tea for four rupees

Bijnor News: कुर्सी, बिस्कुट और चाय, चार रुपये में कैसे आएं

Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
How to get a chair, biscuits and tea for four rupees
- परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव आयोजन के आदेश जारी, बजट के नाम पर हुई खानापूर्ति
विज्ञापन

- 800 रुपये में मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव, एक अभिभावक पर खर्च होंगे सिर्फ चार रुपये
- 2120 परिषदीय स्कूल जिले में, 179 में 200 या उससे ज्यादा छात्रों की संख्या




ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव आयोजन के आदेश तो जारी कर दिए गए, लेकिन बजट के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। वार्षिकोत्सव के लिए सिर्फ 800 रुपये बजट निर्धारित है। इसमें से शिक्षकों को अभिभावकों के लिए चाय-नाश्ता, कुर्सी, स्कूल की सजावट कराने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षकों का कहना है कि 100 से ज्यादा स्कूल में करीब 200-200 छात्र-छात्राएं हैं। ऐसे में एक अभिभावक पर केवल चार रुपये खर्च होंगे।
शासनादेश में हर हाल में वार्षिकोत्सव के आयोजन के निर्देश हैं, लेकिन बजट को लेकर शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि कार्यक्रम में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण के साथ ही अभिभावकों के बैठने के लिए कुर्सी और चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी होनी है। शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह, राहुल चौधरी, अरविंद कुमार ने बताया कि 200 छात्र संख्या वाले स्कूल में मात्र 800 रुपये में यह सब कैसे होगा। एक कुर्सी का किराया ही कम से कम 5 रुपये है। चाय 10 रुपये से कम की नहीं मिलती और नाश्ते में बिस्कुट भी दें तो उसका खर्च अलग है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि पुरस्कार में यदि बच्चों को एक-एक पेन भी दिया, तो वह भी पांच रुपये से कम का नहीं मिलता। कार्यक्रमों के आयोजन के आदेश तो जारी कर दिए जाते हैं, लेकिन बजट के नाम पर मजाक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों की संख्या पर तय हो बजट
परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए 800 रुपये का बजट निर्धारित किया गया। ऐसे में जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या ज्यादा है, वहां इस बजट में शिक्षकों के सामने बड़ी समस्या है। बच्चों की संख्या पर ही बजट निर्धारित होना चाहिए। - राहुल सिंह राठी, जिला महामंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, बिजनौर




वार्षिकोत्सव में शिक्षकों को अभिभावकों के लिए चाय-नाश्ता, कुर्सी, स्कूल की सजावट करनी है। इसके लिए बजट 800 रुपये है। छात्र संख्या कम वाले स्कूलों में कार्यक्रम अच्छा होगा और ज्यादा वालों में परेशानी है। बजट छात्र संख्या पर ही बनाया जाए। -अरविंद कुमार, ब्लाॅक अध्यक्ष, मोहम्मदपुर देवमल प्राथमिक शिक्षक संघ









वार्षिकोत्सव का होगा आयोजन

परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। इसके लिए 800 रुपये का बजट निर्धारित किया। बजट मुख्यालय से ही निर्धारित है। - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed