फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hosted villagers, linemen arrested by JE

जेई से भिड़े ग्रामीण, लाइनमैन को बंधक बनाया

Tue, 07 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hosted villagers, linemen arrested by JE
रतनपुर में जई के साथ मारपीट कर रहे युवकों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में हाईटेंशन तार टूटने पर करंट स भैंस की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने लाइनमैन को बंधक बना लिया। गांव पहुंचे जेई व एसडीओ के साथ भी नोकझोंक की गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाइनमैन को मुक्त कराया। गांव रतनपुर निवासी सतपाल सिंह के घर के पास गेहूं के खेत में ट्रांसफार्मर रखा है। मंगलवार को घर के पास उनकी भैंस बंधी थी और वहां उनकी पत्नी बबीता व पुत्री भावना खड़ी थे। सतपाल सिंह ने बताया कि दोपहर एचटी लाइन का तार टूटने से उनकी भैंस मर गई। वहां खड़ी पत्नी व पुत्री करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। सतपाल सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी देने के लिए कई बार जेई को फोन किया पर उन्होंने उठाया ही नहीं, फिर उन्होंने बिजलीघर पर जानकारी दी। हादसे के करीब 15 मिनट तक एचटी लाइन में करंट दौड़ता रहा। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाइनमैन उदय पाल व विपिन को बंधक बना लिया।  इसके बाद आए जेई बहराम व एसडीओ शोभित कुरिल के साथ भी नोकझोंक की। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लाइनमैन को मुक्त कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एचटी लाइन जर्जर हालत में है। कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने समस्या का समाधान नहीं कराया। इसके चलते अब हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed