फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Horoscope of schools going to the examination center

परीक्षा केंद्र के लिए खंगाली जा रही विद्यालयों की कुंडली

Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Horoscope of schools going to the examination center
परीक्षा केंद्र के लिए खंगाली जा रही विद्यालयों की कुंडली
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए स्कूलों की कुंडली खंगालने में जुटा है। डीआईओएस ने दूसरे चरण की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा केंद्रों को फाइनल किए जाने की संभावना है। केंद्रों के बनाने में छात्राओं की सुरक्षा व सुविधाओं को तरजीह दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार परीक्षा केंद्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या पर तय होंगे। शासन की मंशा है कि बोर्ड परीक्षा नकलविहीन हो। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के बनाने के लिए स्कूलों से 25 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई थी। जिले में 387 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 42 राजकीय, 74 सहायता प्राप्त व 282 वित्त विहीन विद्यालय हैं। सभी स्कूलों की जानकारी आनलाइन फीड कराई गई थी। परीक्षा केंद्र बनने के लिए विद्यालय का आईटी सुविधाओं से लैस होना अनिवार्य है। शासन हर विद्यालय की जानकारी बारीकी से जुटा रहा है। शासन ने छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा देने का एलान किया है। यदि कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं है तो इस बात का ध्यान रखने की हिदायत है कि परीक्षा केंद्र मुख्य मार्ग पर हो। इससे छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। साथ ही केंद्र छात्रा के स्कूल से पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर न हो। शासन ने स्कूलों द्वारा भेजी गई सूचनाओं की द्विस्तरीय जांच कराई थी। पहले चरण में शिक्षा विभाग की टीमों ने भौतिक सत्यापन किया था। दूसरे चरण में डीआईओएस ने जांच की है। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार 31 अक्टूबर तक जांच पूरी करके वेबसाइट को लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया गया कि कुछ विद्यालयों द्वारा दी गई जानकारी में खामियां मिली हैं। परीक्षा केंद्र तय करने का आखिरी फैसला परिषद का होगा। परीक्षा केंद्रों की घोषणा नौ नवंबर तक हो सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 90 हजार से अधिक छात्र होंगे शामिल
बिजनौर। जिले में वर्ष 2018-19 की बोर्ड परीक्षा में 129 परीक्षा केंद्र थे। हाईस्कूल के 25056 छात्र व 24426 छात्राएं अर्थात कुल 49482 विद्यार्थी और इंटर के 18539 छात्र व 18991 छात्राएं अर्थात कुल 37530 विद्यार्थी शामिल हुए थे। वर्ष 2020 की परीक्षा में हाईस्कूल के 24225 छात्र व 25842 छात्राएं अर्थात कुल 50068 विद्यार्थी, इंटर परीक्षा में 19405 छात्र व 20681 छात्राएं अर्थात कुल 40086 विद्यार्थी शामिल होंगे। छात्रों की संख्या में मामूली वृद्धि है। माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्र नहीं बढ़ेंगे। इस प्रकार नए केंद्र बनवाने की कोशिश में लगे विद्यालयों को निराशा हाथ लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ परीक्षा केंद्रों पर गिर सकती है गाज
बिजनौर। डीआईओएस की जांच में खामियां मिलने से कुछ परीक्षा केंद्रों पर गाज गिर सकती है। बताया गया कि जिन परीक्षा केंद्र का पिछला रिकार्ड अच्छा नहीं है तथा मानकों को नजरअंदाज करके केंद्र बना दिया गया था, वे खामियाजा भुगत सकते हैं। इसकी भनक लगने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस दफ्तर के चक्कर काटने शुरू कर दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार बताते हैं कि नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता है। इसलिए परीक्षा केंद्र की संख्या कम अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed