{"_id":"6834bf092febd06e1f07aaf2","slug":"hope-for-establishment-of-roadways-depot-and-workshop-in-nagina-has-risen-bijnor-news-c-27-1-bij1007-150823-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना में रोडवेज डिपो और वर्कशॉप स्थापना की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना में रोडवेज डिपो और वर्कशॉप स्थापना की उम्मीद जगी
विज्ञापन
नगीना। नगीना में रोडवेज डिपो और वर्कशॉप निर्माण की उम्मीद जगी है। सपा विधायक मनोज पारस ने विधानसभा सभापति से डिपो और वर्कशॉप की स्थापना की मांग की गई थी। इस पर नगीना में वर्षों से बंद पड़ी कताई मिल की भूमि उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम के एमडी ने डीएम को पत्र लिखा है।
परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने पत्र में कहा है कि नगीना विधायक मनोज पारस ने 21 मार्च को विधानसभा सभापति को एक पत्र लिखकर नगीना में बंद पड़ी सहकारी कताई मिल की खाली जमीन पर बस डिपो एवं वर्कशॉप बनाए जाने का अनुरोध किया था। छह मई को धामपुर डिपो के एआरएम ने व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर बस डिपो की स्थापना के लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। विधायक और परिवहन निगम की ओर से किए जा रहे प्रयासों से नगीना को रोडवेज डिपो और वर्कशॉप मिलने की उम्मीद जगी है।
दशकों से उठ रही रोडवेज डिपो की मांग
जनपद की पांचों तहसील में सिर्फ नगीना ही रोडवेज बस डिपो से वंचित है। चांदपुर, धामपुर, बिजनौर व नजीबाबाद तहसील मुख्यालय में रोडवेज बस डिपो संचालित हैं। नगीना में डिपो व कार्यशाला स्थापना की मांग दशकों से चलती आ रही है।