फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Home Guard Department's office will be constructed at a cost of 2.92 crores

Bijnor News: 2.92 करोड़ की लागत से बनेगा होमगार्ड विभाग का कार्यालय

Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Department's office will be constructed at a cost of 2.92 crores
बिजनौर में न्यू सिटी कालोनी में जिला कंमाडेंट होम गाडर्स कार्यालय के ​शिलान्यास से पूर्व हवन पू
- हुआ शिलान्यास, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने किया भूमि पूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बीते 63 सालों से किराए के भवन में चले रहे होमगार्ड विभाग के कार्यालय को अपना भवन मिलने जा रहा है। दरअसल 2.92 करोड़ की लागत होने वाले भवन निर्माण का शिलान्यास और पूजन विभागीय मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। उन्होंने सभी होमगार्ड को सेवा भाव से काम करने की सीख दी।
शनिवार को नूरपुर रोड पर न्यू सिटी काॅलोनी में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। जिसमें होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 63 साल से विभाग का कार्यालय किराए के भवन चल रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की सूरत बदलने का काम किया है। जर्जर भवनों और किराए भवनों में चल रहे कार्यालय को जगह देने के साथ भवन निर्माण की सौगात दी है।
विज्ञापन

कहा कि इससे पहले रामपुर और मुरादाबाद में भूमि पूजन व शिलान्यास हो चुका है। होमगार्ड ड्यूटी करते हुए अपनी अलग पहचान बनाएं। कार्यक्रम में डीएम जसजीत कौर, मंडल कमांडेंट राम नारायण, पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, भाजपा नेता बीरवल सिंह, जिला कमांडेंट वेदपाल सिंह चपराना, जिला कमांडेंट संभल ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed