{"_id":"6060bb5a8ebc3e590869530a","slug":"holi-meeting-programs-celebrated-dhampur-news-mrt5321267131","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
होली मिलन कार्यक्रमों की रही धूम
धामपुर। नगर में कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। फूलों की वर्षा कर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। रोटरी क्लब धामपुर की ओर से संपन्न कार्यक्रम में मुरादाबाद से आए कलाकारों ने कई नाटक पेश किए। जिन्हें देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को सराहा गया।
नगर के एक मंडप में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री अशोक कटारिया रहे। उन्होंने कहा कि धामपुर की होली उत्तरी भारत में प्रसिद्ध है। यहां की होली को भुलाया नहीं जा सकता। यहां पर जो आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द देखने के लिए मिलता है और कहीं नहीं मिलता। कार्यक्रम में गौरव अग्रवाल, शुभम धनोरिया, सुनील गुप्ता, अतुल गुप्ता, पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। श्री राधा कृष्ण मंदिर में रामडोल शोभायात्रा समिति की तरफ से संपन्न कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री मूलचंद चौहान ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भाजपा नेता शरदचंद शर्मा, पूर्व विधायक इंद्रदेव सिंह, लाला नरेंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ. एनपी सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एड. अनिल शर्मा ने किया। इस मौके पर मास्टर अनिल शर्मा, पंडित हरिओम गुरु जी, भूपेंद्र सैनी, सतीश कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, मनोज कात्यायन आदि रहे।
मोहल्ला बाड़वान कुंज कॉलोनी में संपन्न हुए कार्यक्रम में अजय कुमार, अभिषेक राणा, प्रिंस चौहान, अक्षत रस्तोगी, शिखा राणा, नीरज सिंह, मनोज कुमार, परवेंद्र सिंह, सुरेंद्र रानी सैनी आदि मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने जमकर डांस किया। गांवों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस शांति व्यवस्था को पूरी तरह से अलर्ट रही। एसपी पूर्वी अनित कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे।