फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi celebrated in schools and colleges, lots of colors

Bijnor News: स्कूल कॉलेजों रही होली की धूम, खूब उड़ा रंग-गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrated in schools and colleges, lots of colors
- विद्यार्थियों ने एक दूसरे को लगाया रंग, शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी खेली होली
विज्ञापन

फोटो-19
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्कूल कॉलेजों में होली उत्सव की धूम रही। खूब गुलाल उड़ा और विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जमकर होली खेली।
सोमवार को वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में छात्र-छात्राओ ने एक दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक अभिषेक सिंह ने सभी होली की शुभकामनाएं दी। वहीं नसीरी, बांकपुर पमडावली, हादरपुर, रावनपुर आदि के लोगों को गुलाल वितरण किया गया। डीडीपीएस स्कूल के बाहर विद्यार्थियों ने जमकर होली खेली और स्कूल के अंदर ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को रंग दिया। अफजलगढ़ में शिखर चंद राजेंद्र कुमार जैन सरस्वती शिशु मंदिर में होली उत्सव का प्रारंभ व्यवस्थापक विपिन कुमार जैन, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, प्रमोद बजाज ने राधा कृष्णा बने भैया-बहन स्वरूप को माल्यार्पण करके किया।
राजा का ताजपुर के आरकेएसएम पब्लिक स्कूल में बाल कवि सम्मेलन व बधाई संदेश कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगीना के एसएसके इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों ने गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली और होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। किरतपुर के कानन कुंज बैंक्वेट हाल में आयोजित होली मिलन में श्री देवा शंकर विद्या मंदिर आदर्श विद्या निकेतन सर्वोदय विद्यालय आदि के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के केएस चिल्ड्रन एकेडमी में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने जमकर होली खेली। रेहड़ के ब्लॉक कार्यालय पर कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। हीमपुर दीपा के एसपी पीजी कॉलेज तिगरी में भी होली मनाई गई। किरतपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट में होली मिलन कार्यक्रम में कवि सम्मेलन-मुशायरे का आयोजन किया गया। नूरपुर ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इस दौरान वियतनाम में समाजसेवी के रूप में सम्मानित होकर लौटने पर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed