{"_id":"6060b8968ebc3e8d04729633","slug":"historyheater-makes-illegal-weapons-captured-bijnor-news-mrt5321247174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्र बनाते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्र बनाते दबोचा
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर को अवैध शस्त्र बनाते दबोचा
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने मंडावर रोड पर बंद पडे़े भवन में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी के साथ हिस्ट्रीशीटर को दबोचा है। फैक्टरी से एक रायफल, एक बंदूक, छह तमंचे, 12 अधबने तमंचों के अलावा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। फैक्टरी में अवैध शस्त्र पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए बनाए जा रहे थे।
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने मंडावर रोड पर निर्मल शर्मा औद्योगिक केंद्र के सामने गांव छछरौली में बंद पड़ी जग्गू फार्म बिल्डिंग में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी हैं। फैक्टरी से नजीबाबाद थाने के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हिस्ट्रीशीटर फरमान को दबोचा है। फैक्टरी से एक रायफल, एक बंदूक, तीन तमंचे 315 बोर, तीन तमंचे 12 बोर, 12 अधबने तमंचे, पांच कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। पंचायत चुनाव में दहशत फैलाने के लिए ये हथियार बनाए जा रहे थे। फरमान ने पुलिस को बताया कि 30 हजार में रायफल, 20 हजार में बंदूक, तमंचे पांच से दस हजार रुपये में बेचता था। एसपी ने फैक्टरी पकड़ने वाली टीम में शामिल शहर कोतवाल राधेश्याम, दरोगा जर्रार हुसैन, सिपाही अरविंद समेत पूरी टीम को पुरस्कार देने की घोषण की है।