फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   History repeated after 29 years in Bijnor seat

29 साल बाद बिजनौर सीट पर दोहराया गया इतिहास

Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
History repeated after 29 years in Bijnor seat
29 साल बाद बिजनौर सीट पर दोहराया गया इतिहास
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर सीट पर 29 साल बाद इतिहास दोहराया गया है। दरअसल ऐसा 29 साल बाद हो सका जब मौजूदा विधायक को ही जनता ने फिर से जीत का ताज पहनाया है। वरना साल 1993 के बाद इस सीट पर कोई भी लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं कर पाया। हालांकि दो दो बार विधायक जरूर बने, लेकिन लगातार नहीं।

जिले की बिजनौर सदर सीट पर भाजपा की सूचि चौधरी ने जीत दर्ज कराई है। महज 1445 मतों से ही भगवा लहराने में सूचि चौधरी कामयाब रही। हालांकि सूचि चौधरी की जीत से 29 साल बाद इतिहास दोहराया गया है। इतिहास यह कि लगातार दूसरी बाद जीत जाना। बता दें कि इससे पहले साल 1993 में महेंद्र पाल सिंह भी लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले महेंद्र पाल सिंह ने राम लहर में 1991 में जीत दर्ज कराई थी। महेंद्रपाल सिंह ने भी तीन दशक बाद इतिहास को दोहराया था। क्योंकि साल 1962 में कुंवर सत्यवीर सिंह ही ऐसे विधायक रहे, जोकि साल 1967 में भी जीत गए थे। कुंवर सत्यवीर सिंह से पहले साल 1957 में चंद्रावती लगातार दूसरी बार विधायक चुनी गई थी। बिजनौर सीट पर कुंवर भारतेंद्र सिंह भी दो बार विधायक चुने गए, लेकिन इन्हें भी लगातार चुनाव जीतने का मौका नहीं मिला। इन्हें बीच में साल 2007 में हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन

बिजनौर सीट से चुने गए विधायक
1951 चंद्रावती कांग्रेस
1957 चंद्रावती कांग्रेस
1962 कुंवर सत्यवीर कांग्रेस
1967 कुंवर सत्यवीर कांग्रेस
1969 रामपाल सिंह बीकेडी
1974 अजीजुर्रहमान कांग्रेस
1977 कुंवर सत्यवीर जनता पार्टी
1980 अजीजुर्रहमान कांग्रेस
1989 सुखवीर सिंह जनता दल
1991 महेंद्र पाल सिंह भाजपा
1993 महेंद्रपाल सिंह भाजपा
1996 गजंफर अली बसपा
2002 कुंवर भारतेंद्र सिंह भाजपा
2007 शाहनवाज राणा बसपा
2012 कुंवर भारतेंद्र सिंह भाजपा
2014 रुचिवीरा सपा (उपचुनाव)
2017 सुचि चौधरी भाजपा
2022 सुचि चौधरी भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed