{"_id":"5f5fb8e18ebc3e57a83dd08e","slug":"hindi-is-the-pride-of-india-hindi-is-the-pride-of-the-masses-bijnor-news-mrt501349151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की शान है हिंदी, जन जन का अभिमान है हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की शान है हिंदी, जन जन का अभिमान है हिंदी
विज्ञापन
बिजनौर में हिंदी दिवस पर यूनिवर्सल अकादमी की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।
- फोटो : BIJNOR
भारत की शान है हिंदी, जन जन का अभिमान है हिंदी
बिजनौर। यूनिवर्सल अकादमी की ओर से ऑनलाइन माध्यम से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और सभी से अपने सभी कार्यों को हिंदी में ही करने की अपील की गई।
सोमवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में बच्चों ने कविता में व्यंग्य के माध्यम से बताया कि हिंदी भाषा दिन प्रतिदिन पिछड़ती जा रही है। हिंदी विभाग की शिक्षिका सुमन रावत, अर्चना चौधरी, शालिनी गोयल के निर्देशन में इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों में कक्षा नर्सरी से लेकर यूकेजी तक की कविता, कहानी प्रतियोगिता में रिद्धि लांबा, संयम, श्रेया पाल, कक्षा प्रथम और द्वितीय की स्लोगन, नारा प्रतियोगिता में तृषा, विदुषी, विहास, कक्षा तृतीय से पांचवीं तक कविता प्रतियोगिता में अखंड दीप, राजश्री, मान्या, कक्षा छह से आठवीं की पोस्टर प्रतियोगिता में रुद्रांश, पावनी, अक्षिता, निबंध प्रतियोगिता में हर्षित राजपूत, अल्फिशा, फरीद, नमन मारवाड़ी, कक्षा नौ से 12 वीं की भाषण, शायरी प्रतियोगिता में किरण, यशोदा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजीव सक्सेना एवं उप प्रधानाचार्य खुशबू कर्णवाल ने बच्चों के कार्यों को सराहा।
आरबीडी महिला महाविद्यालय में हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में हिंदी विभाग में प्राचार्या जकिया रफत ने कहा कि हिंदी दिवस लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करने का सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने कहा कि भारत की मातृभाषा और राष्ट्रभाषा हिंदी है। 14 सितंबर को संविधान सभा ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया था कि हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शारदा द्विवेदी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मधु शर्मा, जीवांशी त्यागी ने आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्यागी ने कहा कि हिंदी में अंतर्राष्ट्रीय भाषा बनने के सारे गुण मौजूद हैं। हिंदी विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है तथा विश्व की दूसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। प्रबंधक अमन सिंह ने कहा कि हिंदी संस्कारों की भाषा है। शिव कुमार कश्यप ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राजेश कुमार विश्नोई ने की तथा संचालन अंजुल सिंह ने किया। विचार गोष्ठी में शेर सिंह, शिवलाल, विपिन कुमार, जितेंद्र सिंह, मोहित कुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज में हिंदी दिवस पर छात्राओं द्वारा ऑनलाइन बनाए गए पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज मृं हिंदी दिवस पर छात्राओं द्वारा ऑनलाइन बनाए गए पोस्टर।- फोटो : BIJNOR

कोतवाली में दयानंद इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते वक्ता।- फोटो : BIJNOR