{"_id":"60f9b93b8ebc3e7371102728","slug":"high-speed-train-trial-will-be-held-again-on-27th-bijnor-news-mrt5485771111","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 को फिर से होगा हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 को फिर से होगा हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 को फिर से होगा हाईस्पीड ट्रेन का ट्रायल
बिजनौर। गजरौला-मोअज्जमपुर रेलवे लाइन पर एक बार फिर से हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल हो सकता है। इससे पूर्व 19 जुुलाई को इस हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हो चुका है। अफसरों की मानें तो ट्रायल में मिली तकनीकी खामियों को दुरुस्त कर फिर से ट्रायल लिया जाएगा।
रेल मंत्रालय के निर्देश पर लगभग 94 किलोमीटर लंबे रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई है। अभी तक इस पर केवल 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही ट्रेनों को संचालन होता है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने के लिए 19 जुलाई को गजरौला जंक्शन से 110 किलोमीटर की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाई जा चुकी है। इस दौरान मिली तकनीकी कमियां दूर करने के बाद 27 जुलाई को फिर से ट्रायल हो सकता है। उत्तर रेलवे बिजनौर के सेक्शन इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने बताया कि 27 जुलाई को फिर से ट्रायल हो सकता है। हालांकि उच्चाधिकारियों की ओर से अभी तक इस बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है।