फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   henchman killed pet dog

Bijnor News: गुलदार ने पालतू कुत्ते को मार डाला

Sun, 09 Apr 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Apr 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
henchman killed pet dog
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव कादराबाद में गुलदार ने एक घर में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गांववासी प्रशांत राघव ने बताया कि शुुक्रवार रात करीब दो बजे गुलदार उनके घर में आ घुसा ओर घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर मार डाला। कुत्ते के बंधे होने के कारण वह उसे उठाकर नही ले जा सका। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य जाग गए। गुलदार को आंगन में देखकर उनके होश उड़ गए। हिम्मत कर लाठी डंडे फटकार गुलदार को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण ध्यान सिंह, भूदेव सिंह, मंगल सिंह, इन्द्रपाल, नन्हे सिंह, जाहिद, जगवीर सिंह, जीवन सिंह, अनुज राघव आदि का कहना है कि गुलदार जंगल के अलावा अब बस्ती के बीच आने लगा है पूर्व में वह अनेक घरों में पशुओं पर हमला कर चुका है, इससे ग्रामीणों में गुलदार का भय व्याप्त है। लोग खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीण ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजौरा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा गांव में टीम भेजे जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed