फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rains lash the district, recording 43 mm of rainfall

Bijnor News: जिले में झमाझम बरसे बदरा, 43 मिमी एमएम वर्षा दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains lash the district, recording 43 mm of rainfall
बिजनौर। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार को दोपहर में बदरा झमाझम बरसे। तेज बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बिजनौर तहसील में 42 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग अभी और बारिश होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं चलने से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। इसके अलावा कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में आई गिरावट से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस और तपिश से लोगों को काफी राहत मिली। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

----
धामपुर छोड़कर सब जगह हुई बारिश
बुधवार को धामपुर तहसील को छोड़कर सभी जगह बरसात हुई। बिजनौर तहसील में सबसे ज्यादा 42 एमएम, नजीबाबाद तहसील में 29 एमएम, नगीना तहसील में 14.2 एमएम, चांदपुर तहसील में चार एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जुलाई में बिजनौर तहसील में हुई 531 एमएम बारिश
जुलाई माह में बिजनौर तहसील में सर्वाधिक 531 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा नजीबााद में 442 एमएम, धामपुर में 198 एमएम, नगीना में 392.5 एमएम, चांदपुर में 255.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

----
फसलों के लाभकारी है बारिश
किसान मोहित कुमार, हर्ष, मोहन सिंह, अंकित कुमार आदि ने बताया कि बारिश धान, गन्ने की फसल के लिए लाभकारी साबित होगी। इस बारिश से फसलों की बढ़ोतरी होगी। इन दिनों धान की फसल के लिए बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसलिए, किसान बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed