फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rains in the district, rivers overflowed

Bijnor News: जिले में जमकर बरसे बदरा, नदियों में आया उफान

Fri, 11 Jul 2025 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains in the district, rivers overflowed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बृहस्पतिवार को 24.2 एमएम बारिश दर्ज हुई। पहाड़ से लेकर समतल तक रूक-रूककर हो रही वर्षा से नदियों में भी उफान हैं। बुधवार को मौसम ने करवट बदली। शाम से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बाद में झमाझम बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे तक बारिश होती रही। जिससे तापमान में भी गिरावट हुई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। काफी हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश का फायदा फसलों को भी हुआ है। इस समय फसलों को पानी की जरूरत है। वर्षा का जल फसलों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

nधान, गन्ने के लिए फायदेमंद है बारिश : इस समय बारिश फसलों के लिए खाद का काम कर रही है। धान लगाने के लिए खेतों में पानी की जरूरत होती है। इस बारिश से खेतों में पानी हो गया। जिससे धान की रोपाई की जा सकेगी। इसके अलावा ऐसी बारिश से गन्ने की फसल पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

nबैराज पर खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा : बिजनौर गंगा बैराज पर गंगा खतरे के निशान को छूकर बह रही है। इस समय बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर है। जबकि, खतरे का निशान 220 मीटर है। दोपहर चार बजे बिजनौर बैराज से 101006 क्यूसेक पानी आगे छोड़ा गया।
इससे पहले दोपहर 12 बजे भीम गोडा बैराज से 98516 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। साथ ही गंगा बैराज पर 44.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed