फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rain in the district, irrigation of crops

जिले में खूब हुई बारिश, फसलों की हुई सिंचाई

Thu, 15 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the district, irrigation of crops
जिले में खूब हुई बारिश, फसलों की हुई सिंचाई
विज्ञापन

नगीना/स्योहारा/नींदड़ू। बुधवार तड़के से स्योहारा, नगीना और नींदड़ू में शुरू हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मानसून की पहली तेज बारिश को देखकर किसानों के चेहरे भी खिल उठे। स्योहारा में 76 एमएम वर्षा दर्ज की गई रिकार्ड।

नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 76 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। उनका कहना है कि मानसून बना है तथा अगले एक-दो दिन भी बारिश होने की संभावना है। उधर बुधवार तड़के से नगर में हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भरा नजर आया। कई मोहल्लों में नालिया लबालब भरी रही। हिंदू इंटर कॉलेज का प्रार्थना सभा प्रांगण व बराबर में न्याय विभाग के स्थित बड़े मैदान में पानी पूरी तरह भरा रहा। बारिश से बाजार में पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा। उधर स्योहारा में लगातार दो घंटे तक हुई बारिश से खेत खलिहान पानी से भर गए। तेज बारिश ने नगर पालिका के इंतजामों की पोल भी खोल दी। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने थाने परिसर और ब्लॉक कार्यालय व सीएचसी में जलभराव की हालत देखकर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बारिश के पानी से मोहल्ला इस्लाम नगर, हयात नगर, सोमवार का बाजार, आरएसपी इंटर कॉलेज रोड पर बाल्मीकि बस्ती जलमग्न रहे। उधर नींदड़ू में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खूशी से झूम उठे। अथर हुसैन, जावेद अख्तर, अरशद अली, राकेश कुमार, राजाराम और अतुल कुमार आदि ने वर्षा को आम, जामुन, गन्ना, धान, मूंग, चरी व बाजरा आदि के लिए लाभकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed