{"_id":"64b6e16a0182de56080d39c5","slug":"heavy-rain-became-a-disaster-somewhere-the-wall-and-somewhere-the-roof-fell-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-7257-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - आफत बनी तेज बारिश, कहीं दीवार तो कहीं गिरी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - आफत बनी तेज बारिश, कहीं दीवार तो कहीं गिरी छत
Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
नगीना में तेज बारिश के चलते गिरा स्कूल का जर्जर भवन।
-खराब मौसम देख डीएम ने दस बजे करा दी स्कूलों में छात्रों की छुट्टी
छोटी खबरें
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लगातार कई दिनों से हो रही तेज बारिश आफत बन गई है। वहीं इस तेज बारिश से एक स्कूल की दीवार और नगीना के प्राथमिक स्कूल विश्नोई सराय के भवन का हिस्सा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय विद्यालय में छात्र उपस्थित नहीं थे।
जनपद के 31 परिषदीय स्कूलों में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। वहीं करीब 10 से ज्यादा स्कूलों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बारिश में स्कूल और लोगों के आशियाने भी गिर रह हैं। सुबह से हो रही तेज बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने दस बजे ही सरकारी और निजी स्कूलों को छुट्टी करने के निर्देश दे दिए। डीएम के आदेश पर परिषदीय स्कूलों और निजी स्कूलों के छात्रों को घर भेज दिया गया। वहीं कई स्कूलों ने अपने समय पर ही छात्रों की छुट्टी की।
-- -- -- -- -- -- -
खुड्डाहेड़ी में बारिश से गिरा गरीब का आशियाना
चंदक। मंगलवार को थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम खुड्डाहेड़ी निवासी धर्मेंद्र और केलो पत्नी लाखन के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। जिसके चलते छत गिरने के बाद केलो देवी को अपने पड़ोसी भोलू शर्मा के यहां शरण लेनी पड़ी। उधर अफजलगढ़ क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के दौरान गांव आलमपुर गांवड़ी स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के भवन की छत भी गिर गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
नहटौर में छत की कड़ियां टूटी
नहटौर। तेज बारिश से गांव ढ़कौली निवासी जयपाल के कच्चे मकान की छत में लगी कड़ियां चरमरा गईं। जयपाल सिंह ने बताया कि चार वर्षों से प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान बनाने के लिए पात्रता सूची में हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। इस मामले में पंचायत सचिव अंतरिक्ष कुमार का कहना है कि पात्रता सूची में नाम होने के मामले की जानकारी नहीं है। उन्हें हाल ही में पंचायत का चार्ज मिला है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
नगीना में प्राथमिक विद्यालय का भवन गिरा
नगीना। नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पंजाबियान तथा प्राथमिक विद्यालय बिश्नोई सराय के भवन 100 वर्ष पुराने हैं। बताया गया कि विद्यालय के शिक्षामित्र गौसिया परवीन ने जैसे ही प्राथमिक विद्यालय पंजाबियान का दरवाज़ा खोला तो विद्यालय का बरामदा और सामान रखने का कक्ष भर-भराकर गिर गया। प्रधानाध्यापक मनीष कुमार ने बताया कि जर्जर विद्यालयों की सूचना नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दे रखी है। इसके बावजूद भवनों की मरम्मत नहीं हो सकी।
--