फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy damage to crops due to strong wind and rain in Dhampur

Bijnor News: धामपुर - तेज हवा और बारिश से फसलों को भारी नुकसान

Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 22 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Heavy damage to crops due to strong wind and rain in Dhampur
धामपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश में खेतों में बिछी पड़ी गेहूं की फसल
- किसानों ने की सरकार से सर्वे करा फसलों में हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग
विज्ञापन

फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। तेज हवा के साथ मंगलवार को हुई बारिश के कारण खेतों में लहलहाती गेहूं, तिलहन और दलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से नुकसान का आकलन कराने के साथ उसकी भरपाई करने की मांग की है।
भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सोनू, ब्लाॅक अध्यक्ष कविराज सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज कुमार, भारत भूषण शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कैलाशचंद आदि का कहना है कि दो दिन से तेज हवा के साथ हो रही बारिश ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों की दलहन, तिलहन और गेहूं की फसल गिरने से बर्बाद हो गई। जो फसल खेतों में कटी पड़ी है उनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। किसानों ने प्रदेश के सीएम से नुकसान का सर्वे कराने के बाद जल्द भरपाई करने की मांग की है। चेताया कि यदि सरकार ने इसमें भी मनमानी करने का प्रयास किया तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

उधर, पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से नगर में कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। यहां तक नगर पालिका में भी बारिश का पानी जमा होने से पालिका के कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के प्रशासक/एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि अब तक जो बारिश हुई उससे पांच से छह प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। प्रशासन की ओर से कृषि और राजस्व विभाग की ओर से सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed